फरार वारंटी गिरफ्तार, ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आईडीपीएल कॉलोनी से दबोचा, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल


ऋषिकेश, 25 मार्च (दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद भर में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग और दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम को 24 मार्च 2026 को सूचना मिली कि वाद संख्या 14/26, धारा 144(3) BNSS से संबंधित फरार अभियुक्त विकास उर्फ मान्टी अपने घर आईडीपीएल पुरानी कॉलोनी में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद 25 मार्च 2026 को उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- विकास उर्फ मान्टी (34 वर्ष)
- पुत्र: सुरेश
- निवासी: आईडीपीएल पुरानी कॉलोनी, ऋषिकेश, देहरादून
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक सुनील राज
- कांस्टेबल रमेश मैठाणी
पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










