अतिक्रमणउत्तराखंडटिहरी गढ़वालतपोवान

चारधाम यात्रा से पहले मुनि की रेती में अतिक्रमण पर चला अभियान

तपोवन क्षेत्र में पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त कार्रवाई, अवैध ठेली-फड़ हटाए, संदिग्धों का सत्यापन व चालान

मुनिकीरेती/तपोवान(दिलीप शर्मा): टिहरी गढ़वाल जनपद के मुनि की रेती क्षेत्र में आगामी चारधाम यात्रा और सुचारू यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार, 24 मार्च 2026 को थाना मुनि की रेती पुलिस ने नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से तपोवन क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की।

 

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, फड़ और फेरी वालों को हटाया गया।

 

अभियान के तहत ठेली और फड़ लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। वहीं, बिना अनुमति के अतिक्रमण करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन ने आमजन और व्यापारियों से नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button