मुनिकीरेती-ढालवाला में स्वच्छता अभियान तेज, गंदगी और पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी
34 चालान कर 6400 रुपये जुर्माना वसूला, रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी


मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर जानकी झूला क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में पालिका की टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं के आसपास गंदगी पाए जाने पर 30 चालान किए गए, जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग करने पर 4 चालान काटे गए।
अभियान के दौरान कुल 34 चालानों से 6400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने मौके पर ही
व्यापारियों को सख्त हिदायत देते हुए साफ-सफाई बनाए रखने और पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, रंजन कंडारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद










