उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 ट्रेटा पैक बरामद, एक गिरफ्तार

नशा मुक्त अभियान के तहत बनखंडी क्षेत्र में छापेमारी, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने बनखंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 मार्च 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान गली नंबर 05, कुए वाली गली, बनखंडी ऋषिकेश में दबिश दी गई। इस दौरान सुनील कुमार (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बिशन सिंह को उसके घर से 40 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0-127/26 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा जैसे नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अंगेश्वर कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button