उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश बायपास होगा 4 लेन, केंद्र सरकार ने दी ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया आभार, कहा—यातायात व्यवस्था होगी सुगम, विकास को मिलेगी नई गति

ऋषिकेश, 31 मार्च (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में केंद्र सरकार ने ऋषिकेश बायपास को 4 लेन बनाने हेतु ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने इस स्वीकृति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह स्वीकृति संभव हो सकी है, जो क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बायपास के 4 लेन बनने से स्थानीय जनता के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विकास को नई गति

Related Articles

Back to top button