उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी फरार अभियुक्त ऋषिकेश से गिरफ्तार

उड़ीसा जेल से फरार आरोपी को संयुक्त पुलिस टीम ने दबोचा, त्रिवेणी घाट क्षेत्र में चल रही थी तलाश

ऋषिकेश, 01अप्रैल (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून के कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने टिहरी गढ़वाल पुलिस एवं उड़ीसा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ₹1,00,000 के इनामी वांछित अभियुक्त राजा साहनी को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

कटक जेल से फरार था अभियुक्त

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त राजा साहनी पुत्र महेश साहनी, निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार), उड़ीसा राज्य के कटक जनपद के थाना चौदवार में दर्ज मुकदमा संख्या 0594/2025 से संबंधित है। वह 02 अक्टूबर 2025 को जिला कारागार कटक से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान जेल तोड़कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर उड़ीसा पुलिस द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

त्रिवेणी घाट क्षेत्र में मिली थी लोकेशन

उड़ीसा पुलिस टीम ने ऋषिकेश पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि वांछित अभियुक्त त्रिवेणी घाट क्षेत्र में गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई।

नटराज चौक के पास घेराबंदी कर दबोचा

संयुक्त पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नटराज चौक से टिहरी जाने वाले मार्ग पर सुमन पार्क के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन (PB10DN0508) को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान राजा साहनी के रूप में हुई, जिसे दोपहर करीब 2:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

कई यूनिट्स की संयुक्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में कोतवाली ऋषिकेश, थाना मुनि की रेती, सीआईयू टिहरी और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने समन्वय के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया।

उड़ीसा पुलिस को किया जाएगा सुपुर्द

गिरफ्तार अभियुक्त को कोतवाली ऋषिकेश लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु विधिवत उड़ीसा पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

पुलिस टीम का विवरण

1-श्री नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश

2-श्री कैलाश चन्द्र भट्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश

3-व0उ0नि0 योगेश चन्द्र पाण्डेय थाना मुनि की रेति टिहरी गढवाल

4-30नि0 ओमकान्त भूषण थाना मुनि की रेति टिहरी

5-30नि0 सचिन पुडीर थाना मुनि की रेति टिहरी

6-30नि0 अनुज सिह थाना मुनि की रेति टिहरी

7-अ0उ0नि0 कपिल यादव थाना मुनि की रेति टिहरी

8-अ0उ0नि0 सुन्दर लाल थाना मुनि की रेति टिहरी

9-हे0का0 139 विकास सैनी थाना मुनि की रेति

टिहरी

10-का0 206 नजाकत थाना मुनि की रेति टिहरी

11-का0 5 तेज सिह कोतवाली ऋषिकेश

12-का0 1433 अभिषेक कोतवाली ऋषिकेश

13-का0 1586 अमित कुमार कोतवाली ऋषिकेश

Related Articles

Back to top button