उत्तराखंडऋषिकेशशिक्षा

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

पूजा-अर्चना व हवन के साथ हुई शुरुआत, पार्षद मुस्कान ने छात्रों को वितरित की निशुल्क पुस्तकें

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश वार्ड नंबर 31 की पार्षद सुश्री मुस्कान द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर उत्साह देखने को मिला।

नवीन सत्र के शुभारंभ पर जीव विज्ञान के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने प्रधानाचार्य पद का दायित्व संभालते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ने पूर्व में स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं और पुनः उसी गौरव को प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश बलोदी, नरेंद्र सिंह रावत, श्रीमती रेखा पवार, श्रीमती ज्योतिकिरण लोहानी, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, ऋषि राम उनियाल, अनूप वशिष्ठ, दिवाकर मैथानी, हरेंद्र सिंह राणा, डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, श्रीमती सुनीता पवार, श्रीमती इंदू सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button