
ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तराम घाट पर बुधवार तड़के गंगा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना 15 अप्रैल 2026 को करीब 02:34 बजे पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद SDRF ढालवाला टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए के स्कूबा डाइविंग माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइवर प्रदीप रावत ने लगभग 20 फीट गहराई में जाकर सर्चिंग के दौरान युवक के शव को बरामद किया।
मृतक की पहचान सूरज सिंह (25) पुत्र माधव सिंह, निवासी पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। साथ मौजूद उसके दो साथियों ने बताया कि सूरज सिंह पास के एक होटल में शेफ के रूप में कार्यरत था और स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
रेस्क्यू के बाद शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
सर्च एवं रेस्क्यू टीम:
- एसआई सुरेंद्र कुमार,
- रमेश उनियाल,
- प्रदीप रावत,
- सुमित नेगी,
- यशपाल
- रवींद्र










