
ऋषिकेश,15 अप्रैल(दिलीप शर्मा): अंबेडकर जयंती के अवसर पर ऋषिकेश में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार और सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने में प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, नंदकिशोर जाटव, अक्षय खैरवाल, राधेश्याम जाटव, जितेंद्र भारती, राकेश परछा, राकेश सिंह, मुकेश जाटव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










