ऋषिकेश में चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
त्रिवेणी घाट क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान त्रिवेणी घाट आस्था पथ क्षेत्र से चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान राम जियावन (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ, निवासी बस्तीपुरवा, थाना मनकापुर, जिला गौण्डा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है।
इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 157/2026 के तहत धारा 4/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई पूरी कर ली है।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिनेश कुमार और कांस्टेबल विनीत शामिल रहे।









