उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों से 73 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून के ऋषिकेश क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सफलता मिली है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 73 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में डाल्फिन रेस्टोरेंट के सामने चेकिंग के दौरान विकास तोमर (26 वर्ष), निवासी खांड गांव रायवाला, को 35 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में गोविन्द मार्ग, ऋषिकेश से ललित (21 वर्ष), निवासी गोविन्द नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र, को 38 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब के साथ पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में अलग-अलग मुकदमे दर्ज करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में चेकिंग और दबिश की कार्रवाई जारी है। ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button