
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या 28 में लगभग ₹16 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह कार्य नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत कराया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर ने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित करना और धूल-मुक्त सड़कों का निर्माण करना है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।
उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए संबंधित ठेकेदार और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा निर्माण सामग्री के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद लव कम्बोज ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से वार्डवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी, साथ ही आवागमन भी सुगम होगा।










