उत्तराखंडऋषिकेशक्राइमदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार

लंबे समय से चल रही थी फरार, कोर्ट वारंट पर कार्रवाई कर पुलिस ने भेजा जेल

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वाद संख्या 121/2025, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले में अभियुक्ता पार्वती थापा पत्नी गणेश थापा, निवासी एसबीआई इंश्योरेंस प्रथम तल, फॉर्च्यूनर होटल, रानीपुर हरिद्वार, काफी समय से फरार चल रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

29 अप्रैल 2026 को न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्ता के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक मुकेश कुमार
  • महिला कांस्टेबल मोहिनी

Related Articles

Back to top button