एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश
CSC सेंटरों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री बनाने पर जोर

टिहरी गढ़वाल,14 मई(दिलीप शर्मा): जनपद में एग्रीस्टैक योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गुरुवार को बैठक आयोजित कर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों को किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद के सभी CSC सेंटर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे बैनर और पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रत्येक सफल फार्मर रजिस्ट्री के लिए पोर्टल से पुष्टि होने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित ₹15 शुल्क (सभी करों सहित) लाभार्थी से लिया जा सकेगा।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने CSC संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में CSC स्टेट कॉर्डिनेटर रीमा पात्रा तथा CSC मैनेजर राजेश लसियल वर्चुअल माध्यम से उपस्थित










