उत्तराखंडऋषिकेशसमीक्षा बैठक

शहर की व्यवस्थाओं की समीक्षा, सफाई और पार्किंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

त्रिवेणी घाट, आस्था पथ और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर विशेष जोर

ऋषिकेश, 18 मई(दिलीप शर्मा): डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के साथ बैठक कर शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सफाई व्यवस्था, पार्किंग निर्माण, गौशाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से त्रिवेणी घाट, आस्था पथ तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही गोविंद नगर डंपिंग जोन से कूड़ा हटाने और लालपानी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण संयंत्र की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।

पार्किंग निर्माण और गौशाला कार्यों की ली जानकारी

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे पार्किंग निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा रायवाला में निराश्रित गौवंश के लिए आवंटित भूमि पर निर्माणाधीन गौशाला की स्थिति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

“नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता”

डॉ. अग्रवाल ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि ऋषिकेश को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Back to top button