उत्तराखंडऋषिकेश

श्यामपुर मंडल में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत, विधायक निधि से 28 लाख रुपये देने की घोषणा

क्षेत्रीय विकास कार्यों को मिलेगी गति, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

ऋषिकेश/श्यामपुर, 22 मई(दिलीप शर्मा): श्यामपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मंडल कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से लगभग 28 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल की इस घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, मंडल उपाध्यक्ष जयपाल चौहान, लक्ष्मण सिंह, रामचंद्र जोशी, विमल चंद, नागेंद्र भट्ट, सुग्रीव द्विवेदी और प्रवीण जुयाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button