टिहरी में IFAD प्रतिनिधियों संग विकास योजनाओं पर मंथन
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर, महिला समूहों और कृषि आधारित स्वरोजगार पर विशेष चर्चा

टिहरी गढ़वाल,22 मई(दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल में ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में IFAD (इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट) के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने IFAD प्रतिनिधियों को जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों की जानकारी देते हुए विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों, कृषि आधारित गतिविधियों, उद्यमिता विकास एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की विकासखंडवार जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जनपद में संचालित पॉली हाउस, पौधशालाओं, मशरूम उत्पादन तथा सफल किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि IFAD जैसी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम सहित IFAD के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित










