चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार
ऋषिकेश पुलिस की देर रात कार्रवाई, नशे का आदी बताया गया अभियुक्त

ऋषिकेश/देहरादून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश पुलिस ने देर रात गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है और संदिग्ध परिस्थितियों में लक्कड़ घाट रोड क्षेत्र में घूम रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी।
पुलिस टीम ने 25 मई 2026 की रात लक्कड़ घाट रोड़ ऋषिकेश से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान बजारी लाल पुत्र स्वर्गीय सूर लाल निवासी खरहरी मातेपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गौंडा उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।
इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0-214/2026 धारा 4/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
एक अदद नाजायज चाकू
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक विनेश कुमार
- कांस्टेबल 161 विनीत कुमार










