उत्तराखंडऋषिकेश

उभरते खिलाड़ियों का सम्मान, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बढ़ाया हौसला

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे खिलाड़ियों को किया सम्मानित, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ऋषिकेश, 25 मई(दिलीप शर्मा): जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य अंडर-17 बालक हॉकी टीम के कप्तान एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके अंकुर गुप्ता तथा वर्ष 2025 में नेशनल गोल्ड मेडल विजेता पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी मुस्कान जीनवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, खेल प्रशिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता एवं नीरज जीनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button