नगर पालिका परिषद् नरेंद्रनगर चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू
अधिसूचना जारी होने से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट

नरेंद्र नगर/टिहरी 26 मई(दिलीप शर्मा): निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना दिनांक 25 मई 2026 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद की नगर पालिका परिषद् नरेंद्रनगर के सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक संबंधित नगर पालिका परिषद् एवं निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।
प्रशासन द्वारा चुनावी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा आचार संहिता के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।










