उत्तराखंडचार धाम यात्राटिहरी गढ़वालयातायात

चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के संचालन का समय निर्धारित

सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ही चल सकेंगे यात्री व मालवाहक वाहन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल, 03 जून(दिलीप शर्मा): चारधाम यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देशानुसार यात्रा मार्गों पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के संचालन हेतु समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अब चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहन प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे।

आयुक्त, गढ़वाल मंडल ने समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर ही वाहनों का संचालन सुनिश्चित करें। समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यात्रियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे वाहन चालकों को रात्रिकालीन अथवा निर्धारित समय के विपरीत वाहन संचालन के लिए बाध्य न करें। अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था जनहित एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा संचालन में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button