होमगार्ड भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका
17 जून तक शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में शामिल होने का अवसर, चयन समिति ने दी मंजूरी

टिहरी गढ़वाल,16 जून(दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन ने अंतिम अवसर प्रदान किया है।
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय, नरेंद्रनगर के अनुसार जनपद में 57 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर 6 जून से 17 जून 2026 तक शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के हित में चयन समिति ने उन्हें पुनः अंतिम अवसर देने की संस्तुति की है।
कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अब अंतिम अवसर का लाभ उठाकर शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं अथवा dchgtehrigarhwal@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।










