राज्य मंत्री धीरेंद्र सिंह पंवार ने पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट
स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान, प्रदेश के विकास एवं समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

ऋषिकेश,16 जून(दिलीप शर्मा): उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धीरेंद्र सिंह पंवार ने मंगलवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों तथा आपसी सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने धीरेंद्र सिंह पंवार का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच इस प्रकार का संवाद और समन्वय प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।










