उत्तराखंडऋषिकेश

प्रतीत नगर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, सेवानिवृत्त कर्मियों के सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन

'12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम के तहत रायवाला मंडल प्रवास में शामिल हुए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश/रायवाला,16 जून(दिलीप शर्मा): “12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला मंडल प्रवास के दौरान प्रतीत नगर ग्राम सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों, सेवानिवृत्त अध्यापकों, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों तथा जल संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े सुझावों को प्रमुखता से रखा।

जनसंवाद के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी वक्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज का अनुभवी एवं मार्गदर्शक वर्ग है, जिनके अनुभव और सुझाव विकास कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, बचन सिंह रावत, चित्र बहादुर थापा, सुरेश कुकशाल, सूर्य प्रकाश क्षेत्री, नेत्र पाल सिंह, नरेश चंद्र, हरी राम, चमन सिंह, सूबेदार रमेश बाबू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button