उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, छह श्रेणियों में होंगे पुरस्कार

टिहरी गढ़वाल,17 जून(दिलीप शर्मा): महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2026 के लिए पात्र बच्चों से नामांकन आमंत्रित किए हैं। भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा, उत्कृष्ट उपलब्धि और प्रेरणादायी योगदान से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हो।

यह पुरस्कार बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसी छह श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी अथवा संस्थान 31 जुलाई 2026 तक अपना नामांकन कर सकते हैं।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से समाज और देश का गौरव बढ़ाया हो।

विभाग ने विशेष रूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने और उनके नामांकन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है, ताकि कोई भी योग्य एवं मेधावी बच्चा इस राष्ट्रीय सम्मान से वंचित न रह जाए।

इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थान 31 जुलाई 2026 से पूर्व राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button