उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई: दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

एनआई एक्ट और चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

ऋषिकेश, 18 जून(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वाद संख्या 449/2025 (धारा 138 एनआई एक्ट) तथा वाद संख्या 337/2023 (धारा 380/411 भादवि) से संबंधित अभियुक्त काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। अभियान के तहत गठित पुलिस टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

18 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों वारंटियों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटी

  • सन्नी यादव (28 वर्ष) पुत्र रविंद्र यादव, निवासी नंदू फार्म, गली नंबर-6, ऋषिकेश, जिला देहरादून।
  • चंद्र प्रकाश (55 वर्ष) पुत्र घसीटा सिंह चौहान, निवासी गली नंबर-8, वार्ड नंबर-5, तीलू रौतेला मार्ग, गुड्डू प्लॉट, नाथ कॉम्प्लेक्स वाली गली, श्यामपुर, ऋषिकेश, जिला देहरादून।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विवेक राठी
  • उपनिरीक्षक सुमित चौधरी
  • कांस्टेबल संदीप भट्ट
  1. कांस्टेबल गौरव यादव
  • कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस ने बताया कि फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button