उत्तराखंडऋषिकेशहादसा

कौड़ियाला में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जार

शाम करीब पांच बजे हुई घटना, मुजफ्फरनगर निवासी युवक की तलाश में जुटीं SDRF की टीमें

ऋषिकेश/कौड़ियाला(दिलीप शर्मा): शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे कौड़ियाला के समीप गंगा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की बयासी एवं ढालवाला इकाइयों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुट गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले युवक की पहचान फरहान पुत्र वेशर, निवासी ग्राम गंगरौऊ, पोस्ट बूरा, थाना केराना, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि फरहान कौड़ियाला क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और तेज बहाव में वह नदी की धारा में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की बयासी एवं ढालवाला टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था और SDRF की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से गंगा नदी में स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button