उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

विकसित भारत की ओर बढ़ता टिहरी: जन-जन तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं, तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविर संपन्न

'सेवा, सुशासन और विकास' के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में लगे शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

टिहरी गढ़वाल, 20 जून(दिलीप शर्मा): केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम पर 18 से 20 जून तक प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम “सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

विकासखंड थौलधार में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुआ, जबकि भिलंगना में आयोजित कार्यक्रम विधायक शक्ति लाल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वहीं चंबा में विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।

इसके अलावा नरेंद्रनगर, मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्रों में भी प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविर लगाए गए, जहां विभिन्न विभागों ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

Related Articles

Back to top button