उत्तराखंडटिहरी गढ़वालशुभारंभ

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्मित संगठन कक्ष का उद्घाटन

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया शुभारम्भ, कहा— कर्मचारियों के समन्वय और संवाद को मिलेगी नई मजबूती

टिहरी गढ़वाल, 21 जून(दिलीप शर्मा): उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ, टिहरी गढ़वाल के नवनिर्मित संगठन कक्ष का उद्घाटन रविवार को टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने संगठन कक्ष के शुभारम्भ पर कर्मचारी संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कक्ष कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में समर्पण, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वर नारायण थपलियाल एवं जिला महामंत्री सुखबीर सिंह रावत ने संगठन कक्ष के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिसर कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन एवं समन्वय में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button