अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसउत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल में योग शिविर आयोजित

तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

नरेंद्र नगर/टिहरी गढ़वाल 21 जून(दिलीप शर्मा): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल द्वारा एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। योग शिविर में तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विनीता बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने योगाचार्य श्री अभिषेक थपलियाल एवं आचार्य श्री पुरुषोत्तम कोठारी के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर जिला मीडिया संयोजक श्रीमती लक्ष्मी पुंडीर, मंडल उपाध्यक्ष श्री अशोक कंडवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती श्वेता भट्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री शोभन सिंह भंडारी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह, मंत्री प्रतिनिधि श्री राजेश शर्मा, श्री राजेश ग्वाड़ी, श्री देवराज भट्ट, श्री जगदीश कंडारी, श्री श्रवण रावत, श्री विजेन्द्र रावत, कु. नेहा राणा, कु. कृष्णा रावत, श्री सक्षम कंडारी, श्री विनायक कंडवाल, कु. मनीषा रयाल एवं कु. सिमरन कवसूड़ी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री श्री हरि सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button