उत्तराखंडमुनि की रेतीरेस्क्यू

गंगा में बहा आश्रम का साधु, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान

ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 28 वर्षीय युवक, तलाश जारी

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत ब्रह्मपुरी स्थित गोपाल कुटी भैरंट बाबा आश्रम में रहने वाले एक साधु के गंगा नदी में बह जाने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सायंकाल लगभग 5 बजे डेल्टा कंट्रोल, टिहरी को सूचना प्राप्त हुई कि आश्रम में रह रहे एक बाबा स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी।

आश्रम के सदस्यों ने बताया कि बाबा लंबे समय से आश्रम में रह रहे थे। सोमवार प्रातः गंगा घाट पर स्नान करते समय अचानक नदी के तेज बहाव में फंसकर वह बह गए। उनकी पहचान गुलशन पुत्र गोविंद (28 वर्ष), निवासी हसनपुर, हरियाणा के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से आश्रम में रहकर साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया, लेकिन रात्रि होने और अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार लापता साधु की तलाश के लिए मंगलवार को पुनः सर्च अभियान चलाया जाएगा।

एसडीआरएफ ने लोगों से गंगा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button