डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को किया स्मरण

ऋषिकेश, 23 जून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अगग्रवाल ने मंगलवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” का उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति प्रेरित करता है।
‘एक देश में दो विधान, दो संविधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ के सिद्धांत को किया याद
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो संविधान और दो निशान नहीं चलेंगे” जैसी दृढ़ विचारधारा के साथ देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक है तथा उनके विचार सदैव राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, खांड गांव रायवाला ग्राम प्रधान सविता नेगी, संगीता भट्ट, सुरेंद्र बिष्ट, सुनील गौड़, कुलदीप नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।










