उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 675 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

जंगलात बैरियर से कार समेत 630 ट्रेटा पैक शराब जब्त, बस अड्डे से 45 ट्रेटा पैक के साथ एक अन्य आरोपी भी दबोचा

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा) : नशा मुक्त अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 675 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक स्विफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने जंगलात बैरियर ऋषिकेश पर चेकिंग के दौरान अशोक रूहेला (38 वर्ष), निवासी ओम विहार, अजबपुर कला, देहरादून को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14 पेटियों में रखे कुल 630 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब तथा स्विफ्ट डिजायर कार (UK07AB-6375) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)(क)/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम

1. उप नि0 शैलेन्द्र ममगाई

2. कानि0 171 कुंदन

3. का0 138 मोहकम

4. का0 434 पुष्पेंद्र राणा 

वहीं दूसरी कार्रवाई में  बस अड्डा ऋषिकेश क्षेत्र से राममिलन (50 वर्ष), निवासी लक्ष्मी भक्ति आश्रम, छोटी सब्जी मंडी, ऋषिकेश को 45 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)(क) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम 

1. कानि0 273 विकास राणा 

2. कानि0 192 अंकुल कुमार 

ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग और अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button