अतिक्रमणउत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क पर सामान रखने और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई

महापौर की अध्यक्षता में बैठक में लिए गए अहम फैसले, रेहड़ी-ठेली संचालन के लिए समय सीमा तय; शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में बढ़ते स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण तथा यातायात अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम अधिकारियों, पुलिस एवं यातायात विभाग, परिवहन विभाग, व्यापार मंडल तथा ऑटो, विक्रम एवं अन्य परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और फुटपाथों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण से उत्पन्न जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

निर्णय के अनुसार कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रा बस अड्डे पर बाहरी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रेहड़ी-ठेली व्यवसायियों के लिए भी नई व्यवस्था तय की गई। इसके तहत वे केवल सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित स्थानों एवं मार्गों पर ही अपनी ठेलियां संचालित कर सकेंगे। निर्धारित समय के बाद सभी ठेलियों को मुख्य मार्गों से हटाकर अपने घर ले जाना अनिवार्य होगा।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे शहर में विशेष अभियान चलाकर पहले अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया जाए और उसके बाद तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात की दृष्टि से सुगम बनाया जा सके।

बैठक में नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि, स्थानीय कोतवाली प्रभारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित

Related Articles

Back to top button