उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

चंद्रेश्वर नगर में जनता मिलन कार्यक्रम, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं

बाढ़ सुरक्षा के लिए विधायक निधि से 3.5 लाख रुपये के तार-जाल तटबंध निर्माण की घोषणा

ऋषिकेश, 01 जुलाई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का स्थानीय नागरिकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सड़क, जलनिकासी एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के साथ विभिन्न मांगें विधायक के समक्ष रखीं।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान विधायक ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तार-जाल तटबंध (गैबियन) निर्माण के लिए विधायक निधि से 3.5 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशन मंडल, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजकुमार राजभर, किसान मोर्चा मंडल मंत्री सूरज शर्मा, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमन जाटव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवम शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button