उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 140 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज; बिना नंबर की स्कूटी भी सीज

ऋषिकेश, 4 जुलाई(दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 140 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने आईडीपीएल गोल चक्कर और शिवाजी नगर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान आईडीपीएल गोल चक्कर के पास पुलिस ने गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी निवासी विकास पुत्र संजय कश्यप (20 वर्ष) को बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी से 90 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया।

वहीं, शिवाजी नगर तिराहे के पास नीरज पुत्र मुकेश सिंह (23 वर्ष) निवासी गली नंबर-5, विश्वकर्मा चौक, चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा, ऋषिकेश को 50 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने विकास के खिलाफ मु.अ.सं. 270/2026 तथा नीरज के खिलाफ मु.अ.सं. 271/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

  • 90 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब (विकास के कब्जे से)
  • 50 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब (नीरज के कब्जे से)
  • बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी

गिरफ्तार आरोपी

  • विकास पुत्र संजय कश्यप, निवासी गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, ऋषिकेश
  • नीरज पुत्र मुकेश सिंह, निवासी गली नंबर-5, विश्वकर्मा चौक, चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा, ऋषिकेश

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विवेक राठी
  • हेड कांस्टेबल सुनील बालियान
  • कांस्टेबल गौरव
  • कांस्टेबल अंकुर
  • कांस्टेबल शिवओम

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button