उत्तराखंडऋषिकेशकांवड़ यात्रा

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत, फल वितरित कर बढ़ाया उत्साह

श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा को बताया पुण्य कार्य, बोले—कांवड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक

ऋषिकेश, 9 अगस्त(दिलीप शर्मा): पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और सेवा का भाव देखने को मिला। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश से कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को फल एवं अल्पाहार भी वितरित किया।

गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों का किया अभिनंदन

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु ऋषिकेश की पावन धरती पर पहुंचते हैं और यहां से गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिवभक्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।

उन्होंने सभी शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से समस्त विश्व के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। यह यात्रा समाज में भक्ति, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना भी मजबूत होती है।

उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी, संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, भाजपा जिला मंत्री सुमित पंवार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, पुनिता भंडारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, महामंत्री हर्ष पाल, सोनू पांडेय, जितेंद्र पाल पाठी, राजेंद्र बिजलवान, विपिन कुकरेती, सुमित सेठी, विनायक कुमार, मुन्नी राजपूत, पूजा गौड़, ज्ञानवती देवी, विनीता वर्मा, सौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button