उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

स्कूटी और कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमे दर्ज

ऋषिकेश, 17 अगस्त(दिलीप शर्मा): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक ऑल्टो कार को भी कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

पुराने रेलवे स्टेशन, गढ़ी तिराहा और कृष्णानगर में हुई कार्रवाई

जनपद को नशामुक्त बनाने तथा अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा सहित मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को पुलिस टीमों ने पुराने रेलवे स्टेशन, गढ़ी तिराहा श्यामपुर तथा कृष्णानगर कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में मनोज कुमार (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार, निवासी गली नंबर-1, बापूग्राम आईडीपीएल, ऋषिकेश को वाहन संख्या यूके-14-एल-1582 स्कूटी पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 43 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।

कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अजय कुमार (23 वर्ष) पुत्र अक्षय कुमार, निवासी नवाबवाला, छिद्दरवाला, थाना रायवाला को वाहन संख्या यूके-07-एच-0248 ऑल्टो कार से अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोतल, 48 हाफ, 48 क्वार्टर तथा 135 ट्रेटा पैक विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की।

कृष्णानगर से महिला गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने सोनिया उर्फ गुड्डी (32 वर्ष) पत्नी दलबिंदर, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 48 ट्रेटा पैक अवैध शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिनियम में मुकदमे दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। मनोज कुमार के विरुद्ध मु0अ0सं0-388/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम, अजय कुमार के विरुद्ध मु0अ0सं0-390/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम तथा सोनिया उर्फ गुड्डी के विरुद्ध मु0अ0सं0-391/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी का विवरण

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कुल बरामदगी में मनोज कुमार के कब्जे से 43 ट्रेटा पैक देशी शराब, अजय कुमार के कब्जे से 12 बोतल, 48 हाफ, 48 क्वार्टर और 135 ट्रेटा पैक विभिन्न मार्का अंग्रेजी शराब तथा सोनिया उर्फ गुड्डी के कब्जे से 48 ट्रेटा पैक अवैध शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब तस्करी में प्रयुक्त यूके-14-एल-1582 स्कूटी और यूके-07-एच-0248 ऑल्टो कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

अवैध शराब के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, हेड कांस्टेबल 316 कुलदीप, हेड कांस्टेबल 342 अमित राणा, कांस्टेबल 1368 सोहन सिंह, कांस्टेबल 189 हिमांशु, कांस्टेबल 260 गौरव, कांस्टेबल 309 अंकुर तथा महिला कांस्टेबल 469 पूनम शामिल रहे।

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button