



ऋषिकेश, 19 अगस्त। वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती प्रकाशो देवी का बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, श्रीमती प्रकाशो देवी लंबे समय से वृद्धावस्था के कारण अस्वस्थ चल रही थीं। सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और मृदुभाषी व्यवहार के लिए वह क्षेत्र में जानी जाती थीं। उन्होंने अपने परिवार को सदैव संस्कार, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों की सीख दी।
श्रीमती प्रकाशो देवी अपने पीछे पुत्र राजेश शर्मा, अरुण शर्मा एवं अनिल शर्मा सहित पोते साजन शर्मा, शगुन शर्मा, अर्पण शर्मा, अर्पित शर्मा तथा पोती अग्रीता शर्मा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका परिवार गली नंबर-14, देवेंद्र बिहार कॉलोनी, माया मार्केट, गुमानीवाला, ऋषिकेश में निवास करता है।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत प्रकाशो देवी का अंतिम संस्कार 20 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजे चंदेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम, ऋषिकेश में किया जाएगा।
उनके निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ॐ शांति। 🙏





