ऋषिकेश पुलिस ने 22 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
जंगलात बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज




ऋषिकेश, 20 अगस्त(दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशामुक्त बनाने और अवैध शराब, चरस, स्मैक व गांजा आदि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के जंगलात बैरियर, ऋषिकेश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रमन पुत्र स्व. राजवीर सिंह, निवासी गली नंबर 10, नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
अवैध शराब बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार आरोपी रमन के विरुद्ध मु0अ0सं0-397/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
- 22 ट्रेटा पैक/पव्वे अवैध देशी शराब
गिरफ्तार अभियुक्त
रमन पुत्र स्व. राजवीर सिंह, निवासी गली नंबर 10, नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष।
पुलिस टीम
- कांस्टेबल 768 दिनेश कामली
- कांस्टेबल 192 अंकुल
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ ही संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग और दबिश की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।





