उत्तराखंडऋषिकेश

डोईवाला में आचार्यों की बैठक, परीक्षा तैयारियों पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का जोर

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट परिणाम के लिए आचार्यों को किया प्रेरित

डोईवाला, 3 फरवरी (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को डोईवाला स्थित हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आचार्यों से विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आचार्य समाज निर्माण की नींव होते हैं। विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करें, ताकि विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित हो।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता सहित आचार्य संजीव पांडे, नरेश बलोदी, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संगीता राणा, रितुपाल, संगीता पाल, कौशल्या, किरण कुकरेजा, हिमांशु बिष्ट, महेश नेगी, अर्पित नेगी, राजबाला, ममता पाड़ा, कोमल राजपूत सहित अन्य आचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button