श्यामपुर और भट्टोवाला फाटक पर बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज, 250 करोड़ का प्रस्ताव तैयार




ऋषिकेश, 8 सितंबर(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की बढ़ती यातायात समस्या और श्यामपुर व भट्टोवाला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थानों पर करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश में बढ़ती आबादी और वाहनों के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के बाद यातायात दबाव और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दोनों ओवरब्रिज भविष्य की जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ओवरब्रिज बनने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी जाम से राहत मिलने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। बैठक में एनएचएआई के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी समेत एनएचएआई और लोनिवि के अधिकारी मौजूद रहे।





