उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

नटराज चौक पर पुलिस की विशेष चेकिंग: 170 वाहन व 525 व्यक्तियों की जांच, संदिग्ध उपकरण बरामद

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक चलाया सघन चेकिंग अभियान, एक वाहन से हूटर, नीली लाल बत्ती और पिस्तौल नुमा उपकरण मिला 

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा बुधवार सुबह नटराज चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान दिनांक 04 दिसंबर 2025 को प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक संचालित रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 170 वाहनों तथा 525 व्यक्तियों की गहन जांच की।

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या 25 BH 2017 F ने पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। वाहन की तलाशी के दौरान उसके बोनट के भीतर हूटर, डैशबोर्ड पर लगी नीले व लाल रंग की फ्लैशर बत्ती, तथा एक पिस्टलनुमा सिगरेट लाइटर बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया ये उपकरण संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने तुरंत चालक से पूछताछ की और आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार ऐसे उपकरणों का उपयोग आमतौर पर वाहन को अवैध रूप से सरकारी अथवा आपातकालीन वाहन जैसा दिखाने के लिए किया जाता है, जिसे लेकर सख्त कार्रवाई की जाती है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button