



ऋषिकेश, 26 सितंबर(दिलीप शर्मा): भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र पहुंचे श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड स्थित ऋषिकेश में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से भाजपा संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, नामित पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, नामित पार्षद सोनू पांडे, पूर्व पार्षद विपिन पंत, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।





