उत्तराखंडऋषिकेशचुनाव

छात्र संघ चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, एबीवीपी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने का आह्वान

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर एबीवीपी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की

ऋषिकेश, 27 सितंबर(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व के बड़े छात्र संगठनों में शामिल राष्ट्रवादी संगठन है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह स्वयं भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। संगठन के माध्यम से उन्हें छात्र जीवन में सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सहभागिता का अवसर मिला।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर एबीवीपी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाएं और छात्र संघ चुनाव में उनकी जीत के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं छात्र हित से जुड़े विषयों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।

बैठक का संचालन ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान, ग्राम प्रधान भट्टोवाला संगीता राणा, पार्षद मुस्कान चौधरी, पार्षद आशु डंग, कविता शाह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button