टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के तृतीय कोर्स का शुभारंभ
देशभर से 26 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण, बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के पाठ्यक्रम होंगे संचालित




टिहरी गढ़वाल (दिलीप शर्मा): भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी झील में तृतीय वाटर स्कीइंग कोर्स का शुभारंभ हो गया है। कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 26 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें पांच महिला और 21 पुरुष प्रतिभागी शामिल हैं।

संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, बीएसएम, एमआईडी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोर्स का संचालन निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरी सतर्कता के साथ किया जाए, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
तीन स्तरों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
तृतीय कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वाटर स्कीइंग से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 9 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगा।
कोर्स के मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़ हैं। उनके साथ अरविंद रतूड़ी, खलील अहमद और शब्बीर अहमद भट्ट सहित अन्य प्रशिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
कोर्स में खुशी, नूधरथ, बरखा, राहुल, विक्रम, कृष्णा, यस, देवांश, मोहित, सलीम, अबरार, मलकित, अमिकेकेश, अंकित शर्मा, पंकज भारद्वाज, प्रशांत सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी शामिल हैं।
टिहरी झील में आयोजित इस प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को जल क्रीड़ा के क्षेत्र में तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षता हासिल करने का अवसर मिल रहा है।




