उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ई-भूलेख से घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं, ऑनलाइन मिलेगी खतौनी

विरासतन दाखिल-खारिज के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने अधिकाधिक उपयोग की अपील की

 

टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर(दिलीप शर्मा): मुख्यमंत्री के ‘सरलीकरण से समाधान की ओर’ अभियान के तहत जनसामान्य को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-भूलेख सेवा संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में संचालित इस ऑनलाइन सेवा के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ई-भूलेख पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि की खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे भूमि संबंधी राजस्व सेवाओं के लिए नागरिकों को बार-बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने और राजस्व अभिलेख प्राप्त करने की सुविधा से नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत होगी। साथ ही इससे राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ने के साथ कार्यप्रणाली भी अधिक सुगम और प्रभावी होगी।

नागरिक ई-भूलेख पोर्टल ebhulekh.uk.gov.in⁠� पर जाकर खतौनी प्राप्त करने तथा विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन सहित उपलब्ध राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button