उत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वाल

सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में टिहरी विधानसभा का दबदबा, खो-खो में प्रथम स्थान

अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को दी बधाई

टिहरी गढ़वाल, 30 सितंबर(दिलीप शर्मा): उत्तरकाशी में आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में टिहरी विधानसभा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

जनपद के जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में टिहरी विधानसभा की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं और युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने टीम की इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button