उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनिरीक्षण

कोषागार नई टिहरी का डीएम नितिका खण्डेलवाल ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

विभिन्न प्रकार के स्टाम्पों का किया भौतिक सत्यापन, बहुमूल्य वस्तुओं और पैडलॉक की स्थिति भी जांची

नई टिहरी, 30 सितंबर(दिलीप शर्मा): जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को कोषागार नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में रखे विभिन्न प्रकार के स्टाम्पों एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों और वस्तुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनरल स्टाम्प, कोर्ट फीस स्टाम्प, बीमा स्टाम्प, नकल, नोटरी, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प तथा रेवेन्यू स्टाम्प समेत विभिन्न श्रेणियों के स्टाम्पों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने पंजिका में दर्ज बहुमूल्य वस्तुओं की भी जांच की तथा उनके रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान कोषागार में लगाए गए पैडलॉक की स्थिति का भी जायजा लिया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज पांडे ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि कोषागार में कुल 53 पैडलॉक हैं, जिनमें 31 अनयूज़्ड तथा 22 यूज़्ड हैं।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कोषागार की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज पांडे, कोषाधिकारी अंजली सहित कोषागार के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button