



ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से इस वर्ष लायंस दिवाली मेला 2026 का आयोजन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। श्रीवास ग्रुप के सहयोग से आयोजित होने वाला यह मेला पं.ल.मो.शर्मा ऋषिकेश कैंपस , श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालया के डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, बड़े मैदान में आयोजन होने से शहरवासियों और परिवारों को मेले में शामिल होने के लिए पर्याप्त स्थान और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मेले में ‘मिस ऋषिकेश 2026’ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षणों में शामिल रहेगी। इसके साथ ही डांस और सिंगिंग प्रतियोगिता, ऑटो एक्सपो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन गतिविधियां, खान-पान तथा विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजन को दीपावली के उत्सव के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।
प्रतिभाशाली युवतियों को मिलेगा मंच
‘मिस ऋषिकेश 2026’ प्रतियोगिता के माध्यम से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रमुखता दी जाएगी।
8 अक्टूबर को होंगे ऑडिशन
मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाली डांस कम्पटीशन , सिंगिंग कम्पटीशन और मिस ऋषिकेश 2026 के लिए ऑडिशन 8 अक्टूबर 2026 को होंगे। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोजकों की ओर से शीघ्र साझा की जाएगी।
बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लायन ऋषभ जैन ने कहा कि लायंस दिवाली मेला ऋषिकेश में एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इस वर्ष बड़े मैदान और नए कार्यक्रमों को शामिल कर मेले को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।
मेला चेयरमैन लायन पंकज चांदनी ने कहा कि आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए क्लब की टीम तैयारियों में जुटी है। वहीं लायन अभिनव गोयल और लायन सुमित चोपड़ा ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर आयोजन का हिस्सा बनने और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
ये रहेंगे प्रमुख आकर्षण
- मिस ऋषिकेश 2026
- डांस कम्पटीशन
- सिंगिंग कम्पटीशन
- ऑटो एक्सपो
- सांस्कृतिक कार्यक्रम
- मनोरंजन एवं पारिवारिक गतिविधियां
- खान-पान के स्टॉल
- विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक एवं प्रदर्शनी स्टॉल
कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
8 अक्टूबर 2026: प्रतियोगिताओं के ऑडिशन
24 अक्टूबर 2026: लायंस दिवाली मेला 2026 एवं मिस ऋषिकेश 2026
आयोजन स्थल
पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश कैंम्पस श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालया डिग्री कॉलेज ग्राउंड , ऋषिकेश
आयोजक लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल और सहयोगी श्रीवास ग्रुप ने मेले को लेकर शहरवासियों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की है।





